फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
jail - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-दो में अतिक्रमण की शिकायत करने वालों से मारपीट के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने भाजपा नेता समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  शुक्रवार को तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। वहीं, दुकानदारों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए थाना इंदिरापुरम पर प्रदर्शन किया।      
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी केदार सिंह मेहता और अशोक तिवारी की तहरीर पर भाजपा नेता मनोज गोयल, बदले नागर, डब्लू मियां व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ित केदार सिंह ने बताया कि उनका और अशोक तिवारी का मेडिकल हो गया है।

  शनिवार को दोनों लोग एक्सरे कराएंगे। बता दें कि वैशाली सेक्टर- दो में हुए अतिक्रमण की केदार सिंह मेहता और अशोक तिवारी ने नगर निगम में शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान दुकानदारों ने केदार सिंह मेहता और अशोक तिवारी की जमकर पिटाई की थी। 
विज्ञापन


बिना सूचना खोखे तोड़ने पर जताया विरोध
नवयुग मार्केट स्थित जटवाड़ा में बृहस्पतिवार को बिना सूचना दिए खोखों को तोड़े जाने के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध जताया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गरीबों को रोजगार दिलाने की मांग की। बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर निगम ने ही दो दशक पूर्व गरीबों को रोजगार के लिए खोखे दिए थे।

एक सप्ताह पहले नोटिस जारी कर शुक्रवार बिना चेतावनी दिए ही खोखों को तोड़ दिया गया। इससे गरीबों पर रोजी पर संकट आया गया है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद प्रधान, आस मोहम्मद, कैलाश गौतम, अमनदीप, सिंहराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें