फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोने की चेन की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन खरीद कर नकली चेन वापस कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने की चेन बरामद की है। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम इरशाद, दिलशाद व धर्मेंद्र उर्फ लाला निवासी मोहल्ला झारखण्डी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर है। आरोपियों ने 21 अक्टूबर को गुलावठी के सराफा बाजार में संजय वर्मा की दुकान से एक सोने की चेन खरीदी थी। 26 अक्टूबर को पसंद न आने का बहाना बनाकर नकली चेन वापस कर उसके बदले दूसरी सोने की चेन लेकर ठगी करने की घटना की थी।
संजय वर्मा ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व उनके पास से सोने की चेन बरामद कर ली है। आरोपियों से दो बाइक भी बरामद की गई है। जोकि घटना में प्रयुक्त बताई जाती है। सोने की चेन बरामद करने की मांग को लेकर व्यापारी नेता हैप्पी वर्मा के नेतृत्व में अनेक व्यापारी थाना प्रभारी से भी मिले थे तथा घटना के खुलासे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें