पहासू। क्षेत्र में आगामी चार दिन तक रोजाना चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी क्षमता की विद्युत लाइन को बदलने के चलते शटडाउन रखा जाएगा। इसके लिए बिजली घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
खुर्जा एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि पलरा बिजली घर से पहासू बिजली घर तक 33केवी क्षमता का जर्जर तार बदला जाएगा। इसी के साथ खंभे भी बदले जाएंगे। इसी के चलते 13 नवंबर से 16 नवंबर तक रोजाना सुबह नौ से दोपहर 1 बजे बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। दोपहर बाद कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इससे पहासू क्षेत्र के करीब 40 से अधिक गांव के लोगों को विद्युत कटौती झेलनी पड़ेगी।