फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाजारों में कान्हा की पोशाक और शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
नगर की एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे कान्हा के झूले। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जन्माष्टमी पर नगर समेत जिलेभर में बाजार कान्हा की रंग बिरंगी पोशाकों से सजे रहे। घर पर लड्डू गोपाल एवं छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए बाजारों में पोशाक एवं शृंगार के सामान खरीदने में दिनभर लोग जुटे रहे। लोगाें ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शनिवार को मनाया गया। वही कुछ रविवार को भी त्योहार मनाएंगे। त्योहार को लेकर जहांं मंदिरों में साज-सज्जा की गई तो वहीं घरों में भी लड्डू गोपाल को सजाने की तैयारियां की गई। घरों में बच्चों को कान्हा एवं राधा के रूप में सजाया गया। इसके लिए बाजार में कान्हा की मूर्ति से लेकर पोशाक, झूले और शृंगार का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। नगर के आवास विकास निवासी कौशल शर्मा ने बताया कि पोते और पोती को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने के लिए पोशाक खरीदी है।
अर्चना शर्मा ने बताया कि घर पर लड्डू गोपाल की दो मूर्तियां हैं। उनकी सुबह-शाम सेवा करती हूं। जन्मोत्सव पर दोनों लड्डू गोपाल को सजाने के लिए वस्त्र, बांसुरी, मुकुट, पालना, मोरपंख समेत अन्य सामान की खरीदारी की है।
विज्ञापन

विक्रेता उमेश चंद शर्मा ने बताया कि लड्डू गोपाल के वस्त्र 10 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अष्टधातु के प्रयोग वाले वस्त्र 1500 रुपये से 5100 रुपये तक के हैं। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए पीले रंग के वस्त्रों की मांग अधिक रही। बाजारों में कान्हा के लिए झूलों की कई वैरायटी है। जो 100 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के हैं। लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार लड्डू गोपाल के कंगन, माला, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी एवं अन्य सामान की खरीदारी की।

नगर की एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे कान्हा के झूले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें