फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन मकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
सारंगपुर गांव में हुई चोरी के बाद  एक मकान के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन चौकी क्षेत्र के सारंगपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक साथ तीन मकानों में चोरी की। बुधवार सुबह पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी हुई। चौथे घर में जाने से पहले ही मकान मालिक उठ गए थे।
गांव निवासी देवेंद्र उर्फ देबू ने बताया कि मंगलवार रात को कमरे में सोए थे। एक कमरे में ताला लगा था। बुधवार सुबह उठे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था और सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उनको चोरी का शक हुआ और वह बाहर पड़ोस में बताने गए। पता चला कि पड़ोसी महावीर के घर में भी चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार उनके घर से आठ हजार की नकदी और सोने के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव निवासी महावीर ने भी बताया कि उनके घर से भी नकदी व आभूषण गायब हैं। गली में रहने वाले अनवर के घर पर भी चोरों ने धावा बोल दिया था। अनवर के घर से 50 हजार नकदी व लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए थे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। मामले में तहरीर शाम पांच बजे तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें