फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अगले तीन दिन में 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह जहां गर्मी ने बेहाल कर दिया, वहीं पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक बूंदाबांदी के साथ आंधी आने की संभावना जता रहे हैं। अगले तीन दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 19 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। अब धूप के बीच बादल छाने से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हाेने की संभावना है। वहीं, आगामी तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें