फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भूत-प्रेत का चक्कर बताकर तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। छतारी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ पहासू क्षेत्र के गांव निवासी तांत्रिक ने अकेले में बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

किशोरी कुछ समय से बीमार चल रही थी। गांव के लोगों ने पहासू के एक तांत्रिक को दिखाने को कहा। तांत्रिक से मिलकर किशोरी ने अपनी समस्या के बारे में बताया। तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया होने की बात कह किशोरी को गांव के श्मशान में झाड-फूंक एवं तांत्रिक क्रियाएं करने के बहाने बुलाया। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले में पीड़ित परिजन पहासू थाने में शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ शोभित कुमार का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर गंगागढ़ निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें