बुलंदशहर में लल्लाबाबू चौराहे पर स्टेट बैंक के एटीएम के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़़।
- फोटो : ब्यूरो
नोटबंदी के चलते कैश की किल्लत झेल रहे लोगों को अगले मंगलवार तक एटीएम का ही सहारा रहेगा। मंगलवार को यदि बैंक में कैश नहीं पहुंचा तो उनकी दिक्कत और भी बढ़ सकती है। शनिवार को सेकेंड सेटरडे की बंदी के बाद रविवार औ र सोमवार को बारावफात के अवकाश के बाद मंगलवार को ही बैंक खुलेंगे।
अलबत्ता एटीएम में कैश लोड किया जाएगा। हालांकि बीते महीने भर से एटीएम में भी अपलोड किया गया कैश नाकाफी रहा है। जनपद में 256 बैंक शाखा और 200 से अधिक एटीएम मशीनें हैं। अवकाश में बैंकों में पूरी तरह कामकाज बंद रहेगा। एटीएम मशीनों को कैश से भरा गया तो जरूर राहत मिल सकती है।
हालांकि ऐसा होगा, इसकी उम्मीद काफी कम है। वहीं बुगरासी में उपभोक्ता कस्बा स्थित दोनों इलाहाबाद तथा सर्वयूपी ग्रामीण बैंक पर ही निर्भर हैं। अब छुट्टी के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।
किशन कुमार तायल, राजीव गर्ग, सईद सैफी आदि व्यापारियां ने बताया कि बैंक की छुट्टी होने पर कैश निकालने के सभी विकल्प बंद हो जाते हैं जिससे परेशानी होती है। बैंक में भी एक दिन कैश मिलने के बाद दो से तीन दिन तक कैश नहीं आता है।