फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना गोयल को तीज क्वीन का खिताब

विज्ञापन
हरियाली तीज कार्यक्रम में सावन के गीतों पर थिरकतीं महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
सपना गोयल को तीज क्वीन का खिताब
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंसारी रोड स्थित एक रेस्तरां में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन के गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। सपना गोयल तीज क्वीन चुनी गईं। म्यूजिक और डांस में मंजू गुप्ता और फैंसी ड्रेस में कीर्ति ने बाजी मारी।
विज्ञापन

आयोजक लाज शर्मा ने बताया कि सावन के महीने में तीज का खास महत्व होता है। तीज के बाद त्योहार शुरू हो जाते हैं। इस बार 11 अगस्त को हरियाली तीज है। इसी उपलक्ष्य में कॉलोनी की महिलाओं के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। तीज क्वीन का खिताब सपना गोयल को दिया गया। म्यूजिक व डांस में मंजू गुप्ता, फैंसी ड्रेस में कीर्ति और चूड़ी प्रतियोगिता में पायल अव्वल रहीं। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट पर महिलाओं ने सेल्फी भी ली। इस दौरान मंजू गुप्ता, रीता गुप्ता, रीना, क्रीति, पायल, कुंती, सुजाता, अनीता और प्रेरणा समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें