फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों का इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों का इंतजार करते रहे मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेशभर के मरीजों को लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जाता है लेकिन जिले में इस मेले का लाभ अधिकतर मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। कहीं स्वास्थ्य मेले से चिकित्सक गायब रहे तो कहीं पर स्वास्थ्य कर्मी ही नहीं पहुंचे। इससे उपचार कराने के लिए मेले में पहुंचे मरीज और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिकित्सक न होने के कारण कई स्थानों से मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट गए। रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल की गई तो सच्चाई सामने आई। चिकित्सक के स्थान पर फार्मासिस्ट तो कहीं कर्मचारी ही दवा देते नजर आए।
खानपुर पीएचसी पर खाली रही चिकित्सक की कुर्सी
खानपुर पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोपहर करीब 12 बजे चिकित्सकों की कुर्सी खाली रही। ऐसे में आरोग्य मेला फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे चलता नजर आया। चिकित्सक के न होने पर केंद्र पर मरीजों की संख्या कम रही। केंद्र पर मरीज आते रहे और चिकित्सक की कुर्सी खाली देखकर वापस लौटते रहे। मेले में आए मरीज उपेंद्र ने बताया कि यह सोचकर मेले में आया था कि चिकित्सक मिलेंगे तो उपचार संबंधी परामर्श ले सकेंगे। लेकिन बिना परामर्श के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नरौरा सीएचसी पर चिकित्सक रहे अनुपस्थित
नरौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। सुबह 10 बजे टीम जब पहुंची तो चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। वहीं, केंद्र पर पहुंचे मरीज बिना इलाज कराए लौट गए। मरीजों ने का कहना है कि चिकित्सक के स्थान पर फार्मासिस्ट और अन्य कर्मी उपचार के लिए बैठे हैं। वहीं, क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या कम रही। जिसका कारण लोग चिकित्सकों के मेले में न मिलना होना बता रहे हैं।
कहीं मरीजों का रहा टोटा
खुर्जा जंक्शन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से चिकित्सक और कर्मी मरीजों के आने का इंतजार करते नजर आए। दोपहर करीब एक बजे टीम जब केंद्र पहुंची तो केंद्र मरीजों से खाली नजर आए। केंद्र प्रभारी डॉ. अरविंद सैनी ने बताया कि एक बजे तक 47 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। वहीं, क्षेत्र के अन्य केंद्र भी मरीजों से खाली नजर आए।
वहीं नगर की बीसा कालोनी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरधारी नगर पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोपहर करीब एक बजे टीम केंद्र पर पहुंची तो केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को छोड़ अन्य सभी स्टाफ मौके पर कार्य करता मिला। हालांकि इस समय कोई भी मरीज केंद्र पर नहीं था। चिकित्सकों ने बताया कि 12 बजे तक 104 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। 12 बजे के बाद मरीज नहीं आए। वहीं, बच्चों और महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में एक भी मौके पर मौजूद नहीं मिलीं।
विज्ञापन

समय-समय पर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया जा रहा है। जो अनुपस्थित मिलते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। संबंधित स्थानों पर भी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें