फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य पूरा, 20 अक्तूबर के बाद चलेंगी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य पूरा, 20 अक्तूबर के बाद चलेंगी मिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। वहीं, दूसरी ओर मिल 20 अक्तूबर के बाद चलेंगी। गन्ना पेराई का लक्ष्य लेने और क्रय केंद्र के लिए विभागीय अफसर लखनऊ पहुंच गए हैं। जिले की चार और गैर जनपद की चार कुल आठ चीनी मिल गन्ने की खरीद करेंगी।
जिले में इस बार गन्ने की फसल कर रकबा 74 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गया है। इस बार गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या भी बढ़कर 1.29 लाख के करीब पहुंच गई है। इस बार गन्ने की पैदावार भी रिकार्ड होने की संभावना है। पिछले दिनों शासन ने मिल चलाने के लिए आदेश जारी कर दिया था। इसके साथ ही जनपद की चीनी मिलों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था, जो अब पूरा हो चुका है। वहीं, अब चीनी मिलों को चलाने की तैयारी तेज हो गई है। विभागीय अफसरों का दावा है कि जिले की चारों चीनी मिल 30 अक्तूबर तक चल जाएंगी। इससे पहले चीनी मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य और क्रय केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अफसर लखनऊ पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ से लौटते ही मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य और क्रय केंद्रों का आवंटन कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष आठ चीनी मिलों को 116 क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया था। इस बार गन्ने की फसल का रकबा और किसानों की संख्या बढ़ने से क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ये मिल खरीदती हैं गन्ना
जिले की साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर और वेव शुगर मिल गन्ना खरीदती हैं। इसके साथ ही हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिम्भावली चीनी मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीदती हैं। इसी तरह अमरोहा की चंदनपुर और संभल की रजपुरा चीनी मिल भी गन्ने की खरीद करती हैं। इन सभी चीनी मिलों ने पिछले वर्ष 2.50 करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की खरीद की थी। इस बार गन्ने का रकबा बढ़ने से चीनी मिलों को इससे कहीं अधिक गन्ना खरीद करना होगा। ऐसे में मिलों के सामने गन्ना पेराई करना भी मुश्किल हो सकता है। जिले में सबसे अधिक गन्ने की पेराई साबितगढ़ चीनी मिल करती है।
विज्ञापन

जिले की सभी चीनी मिलों में मरम्मत आदि का कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ अब चीनी मिल 20 अक्तूबर के बाद चल जाएंगी। जनपद और गैर जनपद की आठ चीनी मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य और क्रय केंद्र लेने के लिए विभागीय अफसर लखनऊ पहुंच गए हैं। प्रयास रहेगा कि सभी चीनी मिल 30 अक्तूबर तक संचालित करवा दी जाएंगी।
- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें