फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर की झूठी अफवाह से परेशान छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफेयर की झूठी अफवाह से परेशान छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन

अनूपशहर। कक्षा नौ की एक छात्रा ने अफेयर की झूठी अफवाह के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी को उसी के गांव के तीन युवक बदनाम कर रहे थे। इस बात से छात्रा सदमे में थी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी। बीते दिनों पुत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर केक काटा था। उसी दौरान गांव निवासी युवक टिंकू ने अपने दोस्तों से छात्रा के साथ अफेयर होने की बात कही थी। इसके बाद यह चर्चा पूरे गांव में फैल गई। गांव निवासी टिंकू, अरुण और रविंद्र छात्रा को बदनाम कर रहे थे। पीड़ित पिता ने आरोपियों को उनके परिजनों के साथ छह जून को अपने घर बुलाया था। आरोपियों ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही थी। लेकिन पुत्री इस सदमे से उबर नहीं पा रही थी। मंगलवार रात को वह अन्य परिजनों के साथ सोई थी। बुधवार सुबह अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पुलिस को पहले नहीं दी थी सूचना
पुलिस अफसरों का कहना है कि पूर्व में छात्रा के साथ अफेयर होने की अफवाह या अन्य किसी भी तरह की शिकायत पूर्व में नहीं की गई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने इस बाबत जानकारी दी है।
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें