फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टोल फ्री नंबर पर कॉल कर समस्या का समाधान कराएं विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदश्हर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार तैयारी कर रहे हैं, ताकि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जा सके। छात्र-छात्राएं भी अच्छे नंबर पाने के लिए अपनी तैयारियाें में जुटे हैं। कई बार छात्र-छात्राएं बेवजह का तनाव ले लेते हैं, जिस कारण से वह कई बार वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पर सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर 110 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण की जा रही है। वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा को लेकर कड़ी तैयारी करना शुरू कर दिया है। ताकि परीक्षा में अच्छे नंबर आ सके। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि अगर परीक्षा को लेकर कोई मानसिक तनाव है, जिससे परीक्षार्थी उबर नहीं पा रहे हैं, तो वह टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इस नंबर पर खास बात यह है कि यहां पर की गई बात को रिकॉर्ड नहीं किया जाता है। साथ ही इस नंबर पर किसी भी दिन, किसी भी समय कॉल करके बात की जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर विभाग की ओर से जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम बनेगी, जो छात्र-छात्राओं की मदद करेगी। यह हेल्पलाइन नंबर दो से तीन दिन में जारी कर दिए जएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें