फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में छात्राओं ने जीते चार स्वर्ण, तीन रजत पदक

विज्ञापन
मेडल जीतकर लौटी छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गाजियाबाद में छात्राओं ने जीते चार स्वर्ण, तीन रजत पदक
विज्ञापन

बुलंदशहर। गाजियाबाद क्षेत्र के लीलावती रामगोपाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मुरादनगर में 16 और 17 नवंबर को 33वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले की छात्राआें ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक जीता है। बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंची इन छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने बताया कि गाजियाबाद के मुरादनगर में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने भागीदारी की थी। इसमें 16 जिलाें के 40 विद्यालयों ने सहभागिता की थी, जिसमें बुलंदशहर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। अंडर-17 आयु वर्ग में छात्रा कुमारी प्राची राठी ने ऊंची कूद व लंबी कूद में स्वर्ण पदक और कुमारी वंदना ने गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। अंडर-19 आयु वर्ग में शिवानी ने लंबी कूद और 800 मीटर की दौड़ में रजत पदक, कुमारी राशिका ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक, कनिष्का ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक और 500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राएं इससे पहले भी जिले समेत अन्य स्थानों पर भी खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। विद्यालय की ओर से छात्राआें को खेलाें के प्रति लगातार तैयार करने के साथ विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताआें में भागीदारी के लिए भेजा जाता है। प्रयास रहता है कि विद्यालय की छात्राओं को हर तरह के खेलों के प्रति लगाव हो और वह जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करती रहें। खेल आचार्या कुमारी सोनम समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें