फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये के खर्च में महीने भर रोशन होंगे घर

Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बल्‍ब - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अब 50 रुपये में आपका घर महीनेभर रोशन रहेगा। उप्र नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) जनपद के उन सभी गांवों में मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाएगा, जहां बिजली की सप्लाई नहीं है। जिले में योजना के अमल में आने से जिले में  89 गांवोें में बिजली पहुंचने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट्स की क्षमता 10 किलोवाट से 500 किलोवाट तक होगी। सोलर प्लांट से पूरे गांवों में बिजली की सप्लाई की जाएगी। बाकायदा, उपभोक्ताओं को कनेक्शन बांटे जाएगे और बिजली बिलों की वसूली की जाएगी। बिजली बिल पावर कारपोरेशन की दर से काफी कम रहेंगी।

10 घंटा, 15 घंटा, 20 घंटा और 24 घंटा बिजली आपूर्ति के लिए शैडयूल प्लान तैयार किया गया है। 30 वाट क्षमता वाले कनेक्शन पर 10 घंटा बिजली आपूर्ति करने पर उपभोक्ताओं को 50 रुपये मासिक चार्ज चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन


100 वाट क्षमता के कनेक्शन पर 150 रुपये चुकाना होगा। 100 वाट क्षमता से अधिक बिजली खर्च वाले कनेक्शन पर उपभोक्ता की सहमती के आधार पर दर फिक्स की जाएगी। गांवो में सड़क गली मोहल्ले इन्हीं प्लांटों से रोशन हाेंगे।
 
गांवों में पंखा और बत्ती जलाने के लिए मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट से 10 वाट से 250 वाट पावर क्षमता के कनेक्शन जारी किए जाएगे। कम से कम बिजली चार्ज 50 रुपये और अधिकतम चार्ज 200 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें