नेशनल मार्शल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी।
- फोटो : ब्यूरो
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए तीसरे नेशनल मार्शल आर्टस गेम्स 2016 में पॉटरी के नगरी के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्णपदक, 10 रजतपदक और 5 कांस्य पदक जीते। हर्ष सुमित, सुशील, केशव, संचित, अमर, मोनू, देवाशीष, प्रशांत, अंकित, राहुल, मनवीर और अक्षय ने गोल्ड, हर्षित गौरव सुभव, भानू, अवदेश, अमोल, विकास, प्रकाश, अभिषेक, अनमोल ने रजत और विवेक, शौर्य, शिवम, युवराज, मयंक, पंकज आदि ने कांस्य पदक जीता।
कराटे एसोशिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तीन से 7 अगस्त तक होने वाले इस गेम्स में 28 राज्यों से आए 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। पॉटरी नगरी स्वर्णपदक विजेता 12 खिलाड़ी अब साउथ अफ्रीका में अक्टूबर माह में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में हिस्सा लेने जाएंगे।