फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लोगों में बढ़ रही त्वचा संबंधी समस्याएं, पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव का असर लोगों की त्वचा पर पड़ रहा है। लोग इन दिनों दाने, खुजली व एलर्जी की समस्या से परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में त्वचा रोग के 157 मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन

कभी बारिश तो कभी चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है। इससे त्वचा पर सीधा असर पड़ रहा है। लोगों के हाथ-पैर एवं चेहरे पर लाल दाने, खुजली, दाद आदि की समस्याएं बढ़ रही हैं। इससे परेशान होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर परामर्श दे रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षरा खरबंदा ने बताया कि बदलते मौसम में बैक्टीरिया हावी हो जाते हैं। इसको रोकने के लिए प्रतिदिन स्नान करने के साथ धुले हुए कपड़े पहनने चाहिए। मुंह को ढककर रखे, समय-समय पर पानी पीते रहे। इन दिनों ओपीडी में दाद-खाज, खुजली, दाने, इंफेक्शन और एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। मरीजों को दवाओं के साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


Iगर्मी में त्वचा रोग संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। ओपीडी में आने पर मरीजों को परामर्श एवं बचाव की सलाह दी जा रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें