फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंदर, कुत्ता, गीदड़ काटने पर एआरवी लगवाने पहुंचे छह लोग

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में बच्ची को एआरवी लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में शनिवार को छह लोगों ने एआरवी लगवाई। इसमें कुत्ता एवं बंंदर के दो-दो और नेवला व गीदड़ के एक-एक जख्मी शामिल रहे। इमरजेंसी में सभी को एआरवी लगवाने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

राधानगर निवासी 48 वर्षीय मनीषा ने बताया कि वह शनिवार सुबह घर की छत पर रेलिंग के सहारे खड़ी थीं। अचानक एक बंदर ने उनपर हमला कर उल्टी बाजू पर काट लिया। वह जिला चिकित्सालय पहुंचीं तो ओपीडी बंद मिली। इमरजेंसी में स्टाफ ने एआरवी लगाने के बाद घर भेज दिया।
वहीं, मऊखेड़ा निवासी 20 वर्षीय फराना पर बंदर ने हमला कर दिया। फराना ने इमरजेंसी में एआरवी लगवाई। घुंघरावली निवासी सुमनलता ने बताया कि घर पर पालतू कुत्ता पाल रखा है। शनिवार दोपहर को ढाई वर्षीय पुत्री हिमांशी को कुत्ते ने काट लिया। जिसे एआरवी लगवाने इमरजेंसी पहुंचीं। वहीं, अंबा कालोनी निवासी 23 वर्षीय दृष्टि को कुत्ते ने काट लिया। दृष्टि अपने परिजन संग इमरजेंसी पहुंचीं और एआरवी लगवाई।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव चावली निवासी 43 वर्षीय महिला छोटी को खेत पर एक नेवले ने काट लिया। वहीं, स्याना निवासी 17 वर्षीय नदीम को खेत पर चारा काटते समय गीदड़ ने काट लिया। नदीम ने बताया कि गीदड़ ने अचानक हमला बोल दिया। बचाव करने का प्रयास किया लेकिन गीदड़ ने दोनों पैरों में काट लिया। किसी तरह उसे भगाया। उन्होंने जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एआरवी लगवाई।

चिकित्सालय की ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में भी एआरवी लगवाई जा रही है। शनिवार दोपहर तक इमरजेंसी में छह लोगों को एआरवी लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें