फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परास्नातक में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बचे दो दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया में अब दो दिन बचे हैं। इसलिए प्रवेश पाने वाले इच्छुक छात्र-छात्रा 18 अगस्त तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि पंजीकरण के लिए पहले 31 जुलाई तक का समय दिया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 11 अगस्त कर दिया था। इसके बाद सीसीएसयू ने फिर से समय बढ़ाकर 18 अगस्त तक कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक छात्र-छात्राएं हर हाल में पंजीकरण करा दें। बिना पंजीकरण कराए किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें