फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो चिकित्सकों की दुकानें सील पैथोलॉजी संचालक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। कस्बे में शनिवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो चिकित्सकों की दुकानों को सील कर दिया गया जबकि एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. गौरव सक्सेना शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित मां चामुंडा काॅलोनी स्थित एक क्लीनिक पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक संचालक से कागजात दिखाने को कहा। आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका।
एसीएमओ के अनुसार दूसरे समुदाय के एक युवक ने पोर्टल पर चिकित्सक के खिलाफ शिकायत की थी। इस आधार पर क्लीनिक को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके बाद टीम जहांगीराबाद रोड स्थित एक चिकित्सक के पास पहुंची। एसीएमओ ने बताया कि इस क्लीनिक को सीएमओ के निर्देश पर पहले भी दो बार सील किया जा चुका था।
विज्ञापन

वहीं, विभाग की साठगांठ से क्लीनिक फिर से चलता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उक्त चिकित्सक ने जमानत करा ली थी। अब फिर से उस क्लीनिक को तीसरी बार सील किया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि शिकायतों के आधार पर दो क्लीनिकों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें