फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच को हफ्ते में एक दिन खुलता था अल्ट्रासाउंड सेंटर

Tue, 03 May 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ultrasound center - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिंग परीक्षण के लिए बुलंदशहर का एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सप्ताह में केवल एक ही दिन खुलता था। यहां जांच के लिए आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूसरे राज्यों से भी गर्भवती महिलाओं को लाया जाता था।
विज्ञापन


यह खुलासा शासन की ओर से कराई गई जनपद के 11 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की खुफिया जांच में हुआ है। जांच में लिंग परीक्षण में पकड़े गए शहर के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गाज गिरना तय है।  

स्वास्थ्य विभाग ने खुफिया जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जनपद के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। विभागीय खुफिया जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के कई कारनामे सामने निकल कर आए।
विज्ञापन


अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जनपद के 11 संदिग्ध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के बारे में बताते हुए आला विभागीय अफसर ने बताया कि तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग जांच पकड़ी गई है।

जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी गई है। सीएमओ ने भी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी के लिए समय-समय पर गोपनीय जांच कराई जाती है। शासन के निर्देश पर खुफिया टीम ने संदिग्ध सेंटरों की जांच की। गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शासन के निर्देश पर कार्रवाई होगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें