फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंडल स्तरीय बॉक्सिंग में खुर्जा व मेरठ के स्कूलों का रहा दबदबा

विज्ञापन
खुर्जा के एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
विज्ञापन
खुर्जा। एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन में अंडर-14 और अंडर 19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें खुर्जा व मेरठ के स्कूलों के दबदबा रहा। देर शाम तक इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन


खेल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डाॅ. आईएम खान और प्रधानाचार्य डाॅ. हुमायूं मसूद ने किया। प्रतियोगिता में हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर जनपद के लगभग 280 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में मुनीता पाल, पूनम चैहान, माया यादव, प्रवीन पाठक, मनोज कुमार शर्मा और राजीव सिंह रहे।
प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाडोल के व्यायाम शिक्षक श्याम उपाध्याय, जेएएस इंटर काॅलेज के अजय राय, एसएमजेईसी इंटर काॅलेज के रोहित कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज के चंद्र किरण, डीआर इंटर काॅलेज के नरेश पाल तोमर रहे। परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें