फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबड्डी में सौंदा हबीबपुर की टीम रही विजयी

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन के सौंदा हबीबपुर में आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को  सम्मानित कि
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के सौंदा हबीबपुर गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र करीब 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें फाइनल मुकाबला सौंदा हबीबपुर और लखावटी के बीच खेला गया, जिसमें सौंदा हबीबपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक जिला पंचायत सदस्य नाहर सिंह सोलंकी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि पश्चिमी यूपी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस तरह के कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। इसमें क्वार्सी, मैना, टैना, कलंदरगढ़ी समेत विभिन्न गांवों की टीम ने प्रतिभाग किया।
वहीं प्रतियोगिता के समापन के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया पहुंची, जिन्होंने विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 7100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें