फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर की गई संजीदा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ छतारी निवासी शब्बीर खां ने अपनी पुत्री संजीदा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि संजीदा की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई थी। उन्होंने संजीदा के पति अफसर, जेठ ऐशदली, देवर अशरफ व हसरत निवासी गांव रसूलपुर को नामजद किया है।
विज्ञापन

पीड़ित शब्बीर खां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री संजीदा (42) की शादी गुलावठी के गांव रसूलपुर निवासी अफसर के साथ अब से करीब 22 वर्ष पूर्व हुई थी। अफसर के किसी महिला से दो साल से अवैध संबंध थे, जिसका संजीदा विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। संजीदा ने यह बातें उसे बताई थी। बताया कि उनकी पुत्री ने यह भी बताया था कि उसके पति अफसर व अन्य ससुराल वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और उसने यह बातें स्वयं सुनी हैं। इसी के चलते आरोपियों ने गत 18 अप्रैल को संजीदा को खाना देने के लिए खेत पर बुलाया और पेड़ पर लटकाकर फांसी लगाकर जान से मार दिया और घर ले जाकर डाल दिया। उसकी दूसरी पुत्री तराना भी उसी गांव में रहती है, उसने फोन कर यह घटना की जानकारी उन्हें दी थी। जब वह और अन्य परिजन गांव पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। संजीदा के ससुराल वाले गांव से फरार हो गए। पुलिस ने शब्बीर खां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शब्बीर खां ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें