पहासू। क्षेत्र के रामलीला मैदान में सोमवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत कथा से पहले नगर में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा काली हवेली, मुकर्रम गेट से मंडी चौराहा, मेन बाजार, गुल्लक बाजार होती हुई शिव मंदिर पर समाप्त हुई। भागवत कथा का रसपान कुरुक्षेत्र निवासी गुरू देव मुखारविंद से कराया जाएगा। मौके पर नीरज वर्मा, सुदेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, संदीप वर्मा, शिवकुमार वर्मा, गोपाल वर्मा, बोबी वर्मा, शिवा वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद