फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सकल दिगंबर जैन समाज ने निकाली जल शोभायात्रा

विज्ञापन
जल यात्रा निकालते जैन समाज के लोग स्रोत संवादजल यात्रा निकालते जैन समैज के लोघ। 
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जैन धर्म के दसलक्षण महापर्व पर 19 सितंबर से 28 सितंबर तक पूजा विधान किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
विज्ञापन


जैन समाज के प्रधान कमल कुमार जैन (राजू जैन) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 सितंबर अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर श्री 1008 वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू भी चढ़ाया। पूजा अर्चना के बाद श्री जी की जल यात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से किया गया। जल यात्रा में सौधर्म इंद्र का स्वरूप छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर तरीके से हाथ में जलपात्र लेकर निभाया। जल यात्रा में राया मथुरा की नफीरी, बाजे ने अपनी मधुर धुनों का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर सभी भक्तगण भावविभोर होकर नाचने गाने लगे। जल यात्रा हनुमान चौक, बड़ा बाजार होते हुए सेठों वाली गली कुएं के पास से जल भरकर वापसी इसी रास्ते से जैन मंदिर पहुंची। बताया कि भादों पर्व के पूरे माह में जैन मंदिर में प्रतिदिन प्रात : श्री जी का अभिषेक व शांति धारा की गई। तत्पश्चात समोवसरण विधान व दसलक्षण विधान का आयोजन विद्वान श्री संजय जैन शास्त्री मुरैना वालों के सानिध्य में जैन एंड पार्टी के द्वारा किया गया। इसके अलावा रात्रि के कार्यक्रमों में आरती, भजन-संध्या व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए गए। शास्त्र सभा का कार्यक्रम संजय जैन शास्त्री मुरैना के द्वारा किया गया। जिसमें जैन समाज के सभी महिलाएं पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। जल यात्रा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें