फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक बांटने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के, छह लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
गुलावठी में रविवार को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पुस्तकें बांटने के आरोपियों के खिलाफ कार्रव - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पुस्तक बांटने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के, छह लोगों को पकड़ा
विज्ञापन

गुलावठी। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पुस्तकें बांटने पर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने पुस्तकें बांटने वाले लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पुस्तकों को कब्जे में ले लिया है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान ने थाने में तहरीर दी है।
आदेश चौहान ने बताया कि रविवार को वह अपने घर से मंडी के रास्ते से होकर बीबीनगर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों की भीड़ दिखाई दी। कुछ लोग पुस्तकें बांट रहे थे। आदेश के अनुसार इन पुस्तकों को पढ़ा गया। पुस्तकें हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रंथ के नाम से बांटी जा रही थीं, जोकि वास्तविक धार्मिक ग्रंथ से भिन्न थी। आदेश के मुताबिक, इन पुस्तकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली बातें लिखी थी। पुस्तकें बांटने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा पुस्तकें बांटने वाले छह लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जो लोग पुस्तकें बांट रहे थे, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपने को पुलिस बताया
गुलावठी। बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों की कार में पुलिस की कैप भी रखी हुई थी तथा पुस्तकें बांटने वालों में शामिल एक व्यक्ति अपने को पुलिस वाला बता रहा था। तहरीर में छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें