फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
सिविल लाइन प्राथमिक विद्यालय में छत से गिरा मलबा। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे के वक्त स्कूल में 10 बच्चे दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि बार-बार सूचना के बाद भी अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सिविल लाइन में प्राथमिक विद्यालय संचालित है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रफिया ने बताया कि स्कूल में 39 बच्चे पंजीकृत हैं। उनके अलावा कोई और शिक्षक तैनात नहीं है। रफिया ने बताया कि भवन वर्षों पुराना है और काफी जर्जर हो गया है। विभागीय अफसरों को इस विषय में कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं ली है। दो कमरे ही ऐसे हैं, जिनमें बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। अन्य कमरे व भवन की छत और दीवार का प्लास्टर अक्सर पर गिरता रहता है। बुधवार को फिर जर्जर भवन के एक कमरे की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय छत का प्लास्टर गिरा, उस समय वहां कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के जर्जर भवन की जानकारी है लेकिन नगरीय क्षेत्र के स्कूलों के लिए विभाग की ओर से अब तक बजट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को सुरक्षित कमरों में ही बच्चों को पढ़ाने का आदेश दिया गया है। जल्द ही इस समस्या को दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा। मेरी ओर से इस संबंध में कई बार विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें