फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे से निकलने के दौरान एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बस के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नगर के रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित कार्यशाला से एक बस निकल रही थी। बस के निकलने के दौरान अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि बस सीधे एक टायर पंक्चर की दुकान में जा घुसी। दुकान संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि बस के अचानक दुकान में घुसने से टीन शेड व अन्य सामान टूट गया। इसके अलावा दुकान के बाहर अपना स्टॉल लगाकर कपड़ा प्रेस करने वाली महिला पुष्पा ने बताया कि उनकी प्रेस की मेज, प्रेस व अन्य सामान टूट गया। बस के दुकान में घुसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को दुकान से हटाकर कार्यशाला में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बस के अनियंत्रित होने के चलते रोडवेज बस अड्डे से खुर्जा अड्डा रोड पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद नितिन ने बताया कि कार्यशाला से बसों के निकलने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। करीब 10 दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया था। जबकि तीन साल पहले एक बच्चे की मौत भी हुई थी। मामले में परिवहन विभाग के एआरएम परमानंद ने बताया कि बस निकालने के दौरान अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया था, इसके चलते हादसा हुआ। पीड़ित लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें