जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की मां से पूछताछ करती म
बुलंदशहर। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शनिवार शाम मंडलायुक्त शेल्वा कुमारी जे ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने पूर्व में भर्ती रह चुके कुपोषित बच्चों के परिजनों से फोन पर वार्ता कर पोषण राशि मिलने की जानकारी ली। अधिकांश द्वारा पोषण राशि न मिलने की जानकारी दिए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। मंडलायुक्त के निरीक्षण के दाैरान भी मरीज अव्यवस्थाओं से जूझते रहे।
जिला अस्पताल के एनआरसी में मंडलायुक्त शेल्वा कुमारी जे ने निरीक्षण करने के दौरान सर्वप्रथम पूर्व व वर्तमान में भर्ती किए गए कुपोषित बच्चों का भर्ती रजिस्टर को चेक किया।अफसरों ने कुछ बच्चों की पोषण राशि जल्द स्थानांतरण होने की बात कही। मंडलायुक्त ने नाराजगी जता कुपोषित बच्चों के डिस्चार्ज के बाद ही कार्रवाई पूर्ण कर पोषण राशि को शीघ्र स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं से इलाज संबंधी जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ कुलदीप मीना, सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहे।