फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग के चौड़ीकरण की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग के चौड़ीकरण की जगी उम्मीद
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग का चौड़ीकरण न होने से परेशान लोगों को अब चौड़ीकरण की उम्मीद जगी है। सड़क की चौड़ाई कम और ट्रैफिक अधिक होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। करीब 15 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अभी तक प्रस्ताव पास नहीं हो सका है। सरकार बनने के बाद अब लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण के लिए अनुमति मिलेगी।
जहांगीराबाद से दौलतपुर जाने वाले मार्ग पर एक दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं। जिसके चलते प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग वहां से सफर करते हैं। अभी तक सड़क की चौड़ाई करीब तीन मीटर ही है, ऐसे में दोनों ओर से वाहनों का संचालन होने के दौरान काफी परेशानी होती है। लगातार ट्रैफिक बढ़ने से अब सड़क के चौड़ीकरण की जरूरत है। सड़क कम चौड़ी होने से आए दिन वाहन चालकों को परेशानी होती है, लेकिन शासन स्तर से लोगों की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। करीब छह माह पूर्व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई सात मीटर करने के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन अभी तक प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। अब लोगों को उम्मीद जगी है कि नई सरकार के गठन के बाद चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

16 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
जहांगीराबाददसे अमरगढ़ रोड पर जसर, मुबारिकपुर, रौसला, पीतमपुर, अमरगढ़, गंगोदगढ़ी, सबदलपुर, यूनिसपुर, दौलपुर कलां, पूठा, रूठा, अमरगढ़, मंगलपुर, भगवतपुर, कारौंजी, नरसेना गांव पड़ते हैं। इन गांवों की आबादी करीब 50 हजार है, ऐसे में यहां के लोगों को सड़क चौड़ीकरण का सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण के लिए छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। अभी तक शासन से प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिली है। चुनाव की प्रक्रिया के कारण प्रस्ताव अधर में लटके हुए थे। अब नई सरकार के गठन के बाद अनुमति मिलने की उम्मीद है। - प्रतापसिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें