फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 10 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह 10 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस पर बुधवार जिले के शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज सुबह 10 बजे फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। संस्थानों में किसी तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय की ओर से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत शिक्षा विभाग के कार्यालय भवनों में सुबह 8.30 बजे झंडा अभिवादन होगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से संबंधित जानकारियों से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को रूबरू कराना है। इसके लिए वीडियो का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करवा दिया गया है, ताकि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन किया जा सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षक ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दिन प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को शामिल किया जा सकता है। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा और किसी भी छात्र-छात्रा को नहीं बुलाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में किसी तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे। साथ ही कोविड गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। इसमें किसी भी प्रधानाध्यापक और शिक्षक की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें