फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहर पुल की मरम्मत शुरू, एक सप्ताह तक बंद रहेगा वाहनों का संचालन

विज्ञापन
वलीपुरा नहर के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के भूड़ चौराहे से नेशनल हाईवे-34 होते हुए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्तों पर रविवार शाम से वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। नेशनल हाईवे लिंक रोड पर पड़ने वाले नहर पुल की मरम्मत के कारण एक सप्ताह तक रूट डायवर्ट रहेगा। छोटे व भारी सभी प्रकार के वाहनों को ब्रह्मानंद टी-प्वाइंट से या चोला रोड स्थित फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


भूड़ चौराहे से नेशनल हाईवे की ओर से दोनों नहरों पर वर्ष 1982 में पुल बनाए गए थे। इन पुलों पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। साथ ही पुल के जोड़ के बीच दूरी भी हो गई थी। इन पुलों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इससे पुल पर मैस्टिक लेयर बिछाने के साथ ही विशेष प्रकार के स्टील से गैप को बंद किया जाएगा।
रविवार से कार्य शुरू कर दिया गया। पुल की मरम्मत में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में वाहनों का संचालन बंद कर विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। बताते चलें कि इस मार्ग से होकर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, सिकंदराबाद, दादरी के लिए प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। प्रतिदिन 50 हजार से अधिक भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन




मिनटों का सफर घंटों में हुआ पूरा

नहर पुल पर मरम्मत कार्य के चलते दिन रविवार को दिनभर जाम लगा रहा। चोला रोड से वलीपुरा नहर की ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को 10 मिनट का सफर पूरा करने में दो घंटे लग गए।



यहां से निकाले जाएंगे वाहन

भूड़ चौराहा से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, सिकंदराबाद, दादरी, गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को अब तहसील, वलीपुरा नहर से होकर चोला रोड स्थित फ्लाईओवर या ब्रहानंद टी प्वाइंट से हाईवे पर निकाला जाएगा। इसी प्रकार दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम से स्याना, अनूपशहर, बदायूं, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, संभल जाने के लिए ब्रहानंद टी प्वाइंट या चोला रोड स्थित फ्लाईओवर से निकालकर वलीपुरा नहर से होते हुए संचालित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे पर गांव मरगूबपुर के सामने रास्ता बंद किया गया है तो साथ ही भूड़ चौराहे पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इन दोनों स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।





नहर के दोनों पुल की मरम्मत की जानी है। कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब एक सप्ताह में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। मरम्मत कार्य के कारण पुल से वाहनों का संचालन बंद किया गया है। -राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत कराई जा रही है। इसके चलते रूट डायवर्ट किया गया है। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही वाहनों के संचालन के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। -संजय वर्मा, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें