फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परास्नातक में प्रवेश के लिए करें पंजीकरण, बचे दो दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से 31 जुलाई तक का समय दिया है। ऐसे में पंजीकरण कराने के लिए दो दिन शेष बचे हैं। इसलिए छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल व चीफ प्राॅक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के पंजीकरण के लिए बुधवार व बृहस्पतिवार का दिन बचा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि विद्यार्थी इस बात का भी ध्यान रखें कि पंजीकरण कराते समय आवेदन में किसी तरह की त्रुटि न रहे। बताया कि जो छात्र-छात्रा अब तक पंजीकरण करा चुके हैं। वह 31 जुलाई तक संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें