फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन चोरों ने दिया वारदात को अंजाम: मंदिर से आरती करके लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में लगी गोली

Tue, 29 Jul 2025 11:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

गांव पाली बेगपुर निवासी दिनेश शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण शर्मा गांव के बाहर बने देवी मंदिर में आरती कराने के लिए गए थे। आरती के बाद लक्ष्मण के साथ गांव के ही दो तीन युवक रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने युवकों को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
पीड़ित लक्ष्मण शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में देवी मंदिर से आरती करके घर लौट रहे दो युवकों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक के पेट में गोली लगी है। दूसरा युवक बाल बाल बच गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव पाली बेगपुर निवासी दिनेश शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण शर्मा गांव के बाहर बने देवी मंदिर में आरती कराने के लिए गए थे। आरती के बाद लक्ष्मण के साथ गांव के ही दो तीन युवक रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने युवकों को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली वहा खड़े लक्ष्मण के पेट में जाकर लग गई और दूसरी गोली बाएं हाथ को छूकर निकल गई। उनके अन्य साथी बाल बाल बच गए। 

हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मौके से गुजर रहे रजवाना निवासी अफसार ने अपनी कार से घायल को आनन फानन में सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खेतों में कांबिंग की। उधर सीएचसी लखावटी पहुंचकर पुलिस ने घायल से घटना के विषय में पूछताछ की है। घटना की बाबत फिलहाल पुलिस को थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। 

ग्रामीणों में चर्चा है कि ड्रोन चोरों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पिछले तीन दिन से गांव में ड्रोन चोर देखे गए हैं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की किसी से कोई रंजिश निकलकर सामने नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें