फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 24 दिसंबर को साइकिल से स्कूल जा रही किशोरी का कार सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसकी साइकिल की हवा भी निकाल दी। आरोपी उसे अपहरण कर गढ़ ले गए। वहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की धमकी से डरे परिजन 10 दिन तक मामले की शिकायत नहीं कर सके। मंगलवार को उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को थाने पर पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री स्याना के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। 24 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से अपने स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में ही गांव निवासी कार सवार दो आरोपी युवकों नितिन और आकाश ने बेटी को रोक लिया और जबरन अपने साथ जबरन कार में बैठाकर गढ़ ले गए। जहां किसी अज्ञात जगह आरोपी युवक नितिन ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जबकि, आरोपी आकाश में कार में ही बैठा रहा। शाम को आरोपी युवक उनकी पुत्री को गांव के निकट ही छोड़ कर चले गए और उसकी साइकिल भी लौटा दी। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने भी उन्हें शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। मामले में मंगलवार शाम को थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा कर उसके न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। - अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें