फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश होंगे शिकारपुर से सपा का चेहरा

Sat, 10 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
राकेश शर्मा । - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 के लिये सपा ने शिकारपुर विधान सभा सीट से राकेश शर्मा हलपुरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। लखनऊ में इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2012  में समाजवादी पार्टी ने डिबाई विधायक गुडडू पंडित के भाई मुकेश शर्मा को शिकारपुर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अनिल शर्मा व रालोद प्रत्याशी पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह को हराकर परचम लहराया था।

लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक बंधुओं ने पार्टी की गाइड लाइन से हटकर भाजपा के पक्ष में वोट किया। इसके बाद विधायक बंधुओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शुक्रवार को लखनऊ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने राकेश शर्मा हलपुरा को शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र  से प्रत्याशी घोषित किया। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने  भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें