फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा छुड़ाना चाहती थी प्रेमिका इसलिए करवा दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीछा छुड़ाना चाहती थी प्रेमिका इसलिए करवा दी हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अपने पूर्व प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रूकसाना उर्फ काजल ने प्रेमी मोहित उर्फ भूरा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुुलिस ने शनिवार को फरार प्रेमिका को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी प्रेमी, उसके साथी जैद व काजल के पति आलम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला खत्रीवाडा निवासी राजाराम प्रजापति (52) का 13 जुलाई को खुर्जा रोड पर ग्रीन गार्डन के पास सत्य गाजी के नलकूप पर शव मिला था। उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक की नगर के अंबेडकर पार्क के पास इलेक्ट्रीशियन की दुकान थी। मृतक के पुत्र मोनू ने नगर के मोहल्ला सरायझाझन निवासी भूरा उर्फ मोहित लोधी पुत्र बिजेंद्र लोधी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ मोहित लोधी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में भूरा ने नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी अपने दोस्त जैद पुत्र शकील व पत्थरवाडा निवासी प्रेमिका के पति आलम के साथ मिलकर राजाराम को रास्ते से हटाने की बात कही थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जैद, आलम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर प्रमिका रूकसाना उर्फ काजल को भी नगर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार काजल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम और आरोपी मोहित आपस में थे दोस्त
पुलिस ने बताया कि मृतक राजाराम के काजल से करीब दो वर्ष से संबंध थे। राजाराम और आरोपी मोहित आपस में दोस्त थे। जिसके चलते काजल के मोहित से संबंध हो गए। मोहित से संबंध होने के बाद काजल राजाराम ने पीछा छुड़ाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में काजल ने बताया कि राजाराम को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। जिसके चलते मोहित ने अपने दोस्त जैद और काजल के पति आलम के साथ मिलकर राजाराम की हत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें