फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईसीएसई बोर्ड: 10वीं में भव्यांशिका और 12वीं मे पलक बनीं टॉपर

विज्ञापन
जहांगीराबाद में रिजल्ट आने के बाद स्कूल में खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
सीआईसीएसई बोर्ड: 10वीं में भव्यांशिका और 12वीं मे पलक बनीं टॉपर
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीराबाद। काउंसिलि फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) ने शनिवार को अपना रिजल्ट घोषित कर दिया। जनपद में कस्बा जहांगीराबाद में बोर्ड से संबंधित एकमात्र सेंट जोसफ स्कूल है। इस बार बिना परीक्षा दिए छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा में सभी छात्र पास होने पर खुश दिखाई दिए और उन्हाेंने जश्न मनाया। 10वीं के परिणाम में छात्रा भव्यांशिका और 12वीं कक्षा में छात्रा पलक ने जिला टॉप किया है।
कोरोना काल में सीआईसीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ और 11 एवं प्री-बोर्ड व अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंकों के आधार पर नंबर मिले हैं। शनिवार को बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दोनों कक्षाओं में बेटियों ने परचम लहराया है। विद्यालय के
विज्ञापन

भव्यांशिका ने 58 और रजत ने 97.6 फीसद अंक प्राप्त किए
प्रधानाचार्य फादर जिम्मी जॉस ने बताया कि कक्षा 10वीं में भव्यांशिका गुप्ता ने 500 में से 490 अंकों के साथ 98 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। छात्र रजत चौधरी और कुश कंसल ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान और मानस गोयल ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 12वीं में छात्रा पलक अग्रवाल ने 99.5 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। शिवा भारद्वाज व गौरी वशिष्ठ ने 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरा और वंश गुप्ता ने 96.75 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में 10वीं में कुल 183 छात्र और 12वीं में 72 छात्र पंजीकृत थे, इनमें सभी छात्र उत्तीर्ण हैं। विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है।
10वीं का रिजल्ट
क्रम संख्या छात्र का नाम प्रतिशत प्राप्त अंक
1. भव्यांशिका गुप्ता 98 490
2. रजत चौधरी 97.6 488
2. कुश कंसल 97.6 488
3. मानस गोयल 97.4 487
4. रिंकी सैनी 97.2 486
5. आंचल माहुर 96.8 484
6. मानिका गर्ग 96.4 482
7. अक्षय भारद्वाज 96.2 481
8. पुनीत शर्मा 96.0 480
9. दृष्टि राघव 95.6 478
10. आदित्य अग्रवाल 95.4 477
12वीं के टॉपटेन विद्यार्थी, 400 अंकों में से प्राप्त किए गए नंबर और प्रतिशत
क्रम संख्या छात्र का नाम प्रतिशत प्राप्त अंक
1. पलक अग्रवाल 99.5 398
2. शिवा भारद्वाज 97.75 391
2. गौरी वशिष्ठ 97.75 391
3. वंश गुप्ता 96.75 387
4. अरुण शर्मा 96.5 386
4. तनिषा गर्ग 96.5 386
5. कुमारी विनी 95.75 383
6. यश अग्रवाल 95.25 381
7. कशिश वर्मा 94 376
8. अभिषेक कुमार 93.5 374
8. दिव्या 93.5 374
9. अखिल शर्मा 93 372
10. मनप्रीत कौर 92.5 370
डॉक्टर-इंजीनियर व प्रवक्ता बनना चाहते हैं इंटरमीडिएट के टॉपर
आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पलक अग्रवाल डॉक्टर बनना चाहती हैं। पलक के पिता ग्रीस अग्रवाल दवा व्यापारी हैं तथा माता छाया अग्रवाल गृहिणी हैं। अपने माता पिता की दूसरे नंबर की संतान पलक को बैडमिंटन खेलने का शौक है। अपनी सफलता का श्रेय पलक ने अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

इंजीनियर व सीए बनना चाहते हैं हाई स्कूल के टॉपर
हाई स्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भव्यांशिका गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। भव्यांशिका के पिता पंकज गुप्ता डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता व माता नीतू गुप्ता गृहिणी हैं। भव्यांशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें