फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से 350 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश से गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आंधी-बारिश से 350 से अधिक गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। आंधी-बारिश के कारण देहात क्षेत्र में छह घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। आंधी-बारिश के बाद शहर की सप्लाई तो चालू कर दी गई थी, लेकिन देहात में कहीं सुबह चार तो कहीं आठ बजे तक बिजली सप्लाई चालू हो पाई। जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
शुक्रवार रात करीब एक बजे जिले में तेज आंधी के साथ बारिश आने के कारण बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी। आंधी-बारिश बंद होने के बाद बिजली निगम की टीम फील्ड में उतरी तो पता चला कि कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं। जबकि कई स्थानों पर पेड़ों से लाइनों के गुजरने के कारण बिजली की सप्लाई चालू नहीं हो पा रही। शिकारपुर, सलेमपुर, जहांगीराबाद, औरंगाबाद,बुलंदशहर, खुर्जा, अनूपशह, डिबाई के तीन सौ से अधिक गांवों में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिजली न होने से पेयजल की भी रही किल्लत
आंधी-बारिश के कारण बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ा। हालात यह रहे कि आंधी के दौरान शहर में कई स्थानों पर लोगों को बहुत कम पानी मिल सका तो अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल संकट रहा। जबकि नगर के आदर्श नगर, राधा नगर, शास्त्री नगर, साठा, अंसारी रोड, कचहरी रोड, चांदपुर, यमुनापुरम समेत कई स्थानों पर सुबह के समय बिजली सप्लाई चालू होने के चलते पानी की परेशानी नहीं हुई।
सुबह आई बिजली
आंधी और बारिश के कारण बिजली सप्लाई व्यवस्था फेल हुई। जिसके चलते काफी परेशानी हुई। सुबह करीब चार बजे बिजली सप्लाई चालू हुई तो राहत मिली। - राजकुमार
जारी रही ट्रिपिंग
शुक्रवार रात करीब एक बजे से बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। सुबह करीब पांच बजे बिजली सप्लाई चालू हुई। इसके बाद भी कई बार ट्रिपिंग से परेशानी हुई। - सुरेश चौपड़ा
नहीं मिला पानी
बिजलीघर में पूछने पर कई स्थान पर खंभे व तार टूटने की जानकारी मिली। इस दौरान पेयजल के लिए भी परेशानी होनी पड़ी। सुबह पांच बजे बिजली सप्लाई चालू होनेपर राहत मिली। - मुबीन
कई घंटे गुल रही बिजली
आंधी-बारिश के कारण कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। हालांकि सुबह तक सप्लाई चालू होने से राहत मिली थी। कर्मचारियों ने फोन पर बताया था कि लाइन ब्रेकडाउन हुई है। - भूरा
विज्ञापन

आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर ब्रेकडाउन और फाल्ट के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रात में ही कर्मचारियों को लगाकर जल्द से जल्द सप्लाई चालू कराई गई। - अवधेश कुमार, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें