फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

नरौरा। नरौरा-बेलौन के बीच एनएच 509 पर स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू किसान शक्ति के पदाधिकारियों ने आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिटटी गौड़ एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर एकजुट हुए और धरना प्रदर्शन किया। बिटटी गौड़ ने कहा कि किसान व मजदूरों से अभद्रता और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गजेन्द्र शर्मा ने हाल ही में टोल से गुजरने के दौरान यूनियन पदाधिकारी से हुए अनुचित व्यवहार पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसान व मजदूरों से अभद्रता की गई तो वह टोल पर आमरण अनशन करेंगे। करीब एक घंटे तक किसान टोला प्लाजा पर धरना देते हुए नारेबाजी करते रहे। टोल प्रबंधक राजकमल ने किसानों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि किसान और मजदूरों के साथ कोई भी कर्मचारी अभद्रता नहीं करेगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम गजेंद्र सिंह व तहसीलदार नवीन कुमार ने किसानों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गी फार्म बंद कराने की मांग
बुलंदशहर। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने गांव क्रियावली और अच्छेजा घाट के बीच में संचालित एक मुर्गी फार्म को बंद कराने की मांग की। इस दौरान डीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया कि मुर्गी फार्म के कारण लोगों को बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही लोगों में बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है। उन्होंने मुर्गी फार्म को बंद कराने की मांग की। मौके पर आशुतोष शर्मा, मुर्सलीन, संजय कुमार, बनवारीलाल, सत्येंद्र कुमार, सत्यवीर राघव, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें