फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता को भेजा जेल, जिला अस्पताल में खोली पुलिस चौकी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन करते चिकित्सक और कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
किसान नेता को भेजा जेल, जिला अस्पताल में खोली पुलिस चौकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों से अभद्रता और मारपीट के मामले में जहांगीराबाद निवासी किसान नेता सुनील सिंह की गिरफ्तारी और अस्पताल में पुलिस चौकी खुलने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन समाप्त हो गई। शनिवार से ओपीडी की सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी।
किसान नेता की गिरफ्तारी 19 अगस्त को दो स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट और अभद्रता के मामले में हुई है। भाकियू महाशक्ति और रेडियोलॉजिस्ट के विवाद में जांच की बात कही गई है। उधर शुक्रवार को समझौता होने के पहले लगातार चौथे दिन भी चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले सचिव डॉ. विकास राय, संयुक्त सचिव डॉ. परवेंद्र, चीफ फार्मासिस्ट डॉ. जगदीश पाल तेवतिया, डॉ. डीके दूबे, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. अमित माथुर, चीफ फार्मासिस्ट मदनलाल और डॉ. पंकज उपाध्याय समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं, भाकियू महाशक्ति का धरना भी जारी रहा।
विज्ञापन

तीन बार हुआ विवाद तो टूटा डॉक्टरों का धैर्य
जिला अस्पताल में 19 अगस्त को भाकियू भानू गुट की विंग योगेश प्रताप सेना के अध्यक्ष सुनील सिंह और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच विवाद हुआ था । इससे पूर्व 22 जुलाई को एक पुलिसकर्मी ने अल्ट्रासांउड के दौरान रेडियोलॉजिस्ट के साथ अभद्रता की थी। दोनों मामलों में कार्रवाई नही होने पर 25 अगस्त और 26 अगस्त को चिकित्सकों ने दो और तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया था। इसके बाद सात सितंबर को भाकियूू महाशक्ति के पदाधिकारी पर भी अल्ट्रासांउड के दौरान रेडियोलॉजिस्ट से अभद्रता का अरोप लगाते हुए चिकित्सकों को ओपीडी सेवा बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।
चिकित्सकों ने देखे बुखार के मरीज, लगी एंटी रैबीज वैक्सीन
जिला अस्पताल में धरना देने के दौरान प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ द्वारा वायरल का प्रकोप बढ़ता देख और कुत्ते काटने के बाद वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए ओपीडी शुरू करवाई। शुक्रवार को 237 लोगों ने ओपीडी में प्राथमिक उपचार के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान 79 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई तो 218 लोग बुखार से पीड़ित आए। जिनको दवा वितरित की गई।
झेलनी पड़ी समस्या
ककोड़ से एक्सरे कराने के लिए आए है। किसान नेताओं के विरोध के चलते ओपीडी के साथ एक्सरे रूम भी बंद चल रहा है। चिकित्सकों ने दो बजे एक्सरे करने का आश्वासन दिया। - सुखराम, ककोड़ निवासी
आंखों के डॉक्टर नहीं मिले
आंख की समस्या होने पर शिकारपुर से जिला अस्पताल आई। आंख के चिकित्सक हड़ताल पर हैं। लेकिन मनोचिकित्सक द्वारा परामर्श दिया गया। - पुष्पा, शिकारपुर निवासी
नहीं हुआ एक्सरे
एक्सरे कराने के लिए अस्पताल आया। उम्मीद थी कि आज एक्सरे हो सकेगा। लेकिन शुक्रवार को भी एक्सरे बंद होने से परेशानी हुई। कपिल, कमालपुर निवासी
चलाएंगे ओपीडी
जिलाधिकारी से स्थाई पुलिस चौकी खुलवाने, पूर्व किसान नेता को गिरफ्तार कराने समेत सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। शुक्रवार को पुलिस द्वारा पूर्व में रात्रि के समय अभद्रता और मारपीट करने वाले भाकियू नेता की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस चौकी भी खुलवा दी गई और गश्त शुरू कर दी गई है। इससे अब हम सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मिल सकेगी। शनिवार को ओपीडी सेवा सुचारू रूप से चलाई जाएगी। - डॉ. आशीष प्रकाश, अध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ
हो गया समाधान
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी मान गए है। शनिवार से जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा अन्य दिनों की भांति चलेगी। सभी मरीजों का उपचार किया जाएगा। संघ की अन्य जो भी मांगे है उन पर भी विचार-विमर्श जारी है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

की गई है सख्त कार्रवाई
19 अगस्त को स्वास्थ्यकर्मी से अभद्रता करने के आरोपी सुनील सिंह निवासी जहांगीराबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अभद्रता के साथ ही उप्र मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2013 के तहत धारा बढ़ा दी गई है। - अखिलेश त्रिपाठी, नगर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें