फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इमरजेंसी में बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में रहे मरीज और तीमारदार

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में टॉर्च जला मरीज की हवा करते तीमारदार। स्रोत - वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार रात बिजली गुल हो गई। बिजली गुल हो जाने पर इमरजेंसी में आए गंभीर मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान तीमारदारों ने मोबाइल की टॉर्च जला इलाज करवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उच्च अफसरों के मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी सीएमएस ने सूचना मिलने के बाद जनरेटर चालू करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष का एक मिनट एक सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इमरजेंसी परिसर में चारों ओर अंधेरा छाया हुआ है। साथ ही एक मरीज को स्ट्रेचर पर लिटा कर तीमारदार मोबाइल की टॉर्च जला खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में तीमारदार बिजली गुल हो जाने की बात कह रहे है। जानकारी के अनुसार खुर्जा क्षेत्र के अलीगढ़ चुंगी पर दो वाहनों की भिड़ंत में 32 वर्षीय युवक रवि कुमार घायल हो गया। खुर्जा जटिया चिकित्सालय से घायल की हालत गंभीर बता जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर करीब 08:30 बजे जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन

भाई कपिल कुमार ने बताया कि रवि का इमरजेंसी में चिकित्सक इलाज कर रहे थे। तभी अचानक बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद हम उसे लेकर इमरजेंसी परिसर में मोबाइल की टॉर्च जलाकर खड़े रहे। इमरजेंसी में एक-दो मरीज और भी थे। कुछ देर बाद बिजली आने पर अपने मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। आरोप है कि वार्ड में चिकित्सक द्वारा कोई इलाज नहीं किया गया। एक स्टाफ ने निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उपचार न मिलने एवं हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। अब अपने मरीज को मेरठ ले आए है। वीडियो किसने बनाई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें