फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कनविक्शन: 38 दिन में 167 मामलों में 245 को सजा, प्रदेश में बुलंदशहर ने हासिल किया प्रथम स्थान

Fri, 08 Aug 2025 03:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

मॉनिटरिंग सेल जनपद बुलन्दशहर द्वारा प्रभावी पैरवी कर माह जुलाई में 126 अभियोगों में 149 अभियुक्तों को व माह अगस्त में दिनांक सात अगस्त तक 41 अभियोगों में 96 अभियुक्तों को सजा दिलवाई गई है। एसएसपी द्वारा भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई कार्रवाई का अनुश्रवण कर प्रभावी पैरवी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
सांकतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जनपद अब दोषियों को सजा दिलाने के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ गया है। गत एक जुलाई से सात अगस्त तक बुलंदशहर पुलिस और अभियोजन ने इन 38 दिन के भीतर 167 मामलों में 245 दोषियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पूर्व जनपद ऑपरेशन कनविक्शन में नौवें स्थान पर था।

विज्ञापन


ऑपरेशन कनविक्शन के तहत शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि न्यायालयों में लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जाए, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। मॉनिटरिंग सेल जनपद बुलन्दशहर द्वारा प्रभावी पैरवी कर माह जुलाई में 126 अभियोगों में 149 अभियुक्तों को व माह अगस्त में दिनांक सात अगस्त तक 41 अभियोगों में 96 अभियुक्तों को सजा दिलवाई गई है।

एसएसपी द्वारा भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई कार्रवाई का अनुश्रवण कर प्रभावी पैरवी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। बुलंदशहर ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में प्रदेश में नौवें स्थान से प्रथम स्थान पर आ गया है। यही नहीं, एक ही दिन में 17 अभियोगों में 22 अभियुक्तों को सजा दिलवाई गई है, यह भी एक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


जुलाई व अगस्त में हुई सजाओं का विवरण 
1. आजीवन कारावास- आठ अभियोगों में 20 अभियुक्तों को सजा कराई गई है।
2. 20 वर्ष से अधिक- तीन अभियोगों में चार अभियुक्तों को सजा कराई गई।
3. 10 वर्ष से 19 वर्ष तक- 13 अभियोगों में 17 अभियुक्तों को सजा कराई गई।
4. 10 वर्ष से कम- 143 अभियोगों में 204 अभियुक्तों को सजा कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि सजा होने के फलस्वरुप अभियुक्त
1- चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
2- सरकारी नौकरी नहीं पा सकते हैं।
3- शस्त्र लाइसेंस नहीं पा सकते हैं।
4- पासपोर्ट नहीं बनवा सकते हैं।
5- ठेकेदारी लाइसेंस नहीं बनवा सकते हैं।

जनपद पुलिस ने ऑपरेशन कनविक्शन में प्रदेश में प्रथम स्थान काबिज किया है। बुलंदशहर की इस बड़ी उपलब्धि ने न केवल जनपद की छवि को सशक्त किया है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें