फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल, फूटा किसानों का गुस्सा

विज्ञापन
पवसरा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
25 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल, फूटा किसानों का गुस्सा
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता क्षेत्र के पवसरा बिजलीघर से जुड़े करीब 25 गांवों में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे गुस्साए किसानों ने शनिवार को बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनकी फसलें सूख रही हैं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार सुबह से पवसरा बिजलीघर पर रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण 25 गांवों की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे गुस्साए किसान शनिवार को किसान सभा के तत्वावधान में एकत्रित होकर बिजलीघर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष जगवीर सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता 10 एमवीए होनी चाहिए। ओबीसी जर्जर पड़ी हुई है। उसे तत्काल बदला जाए। 18 घंटे के सापेक्ष मात्र 8 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। फूंके ट्रांसफार्मरों को आठ दिन में बदला जा रहा है। इसके कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। धरने की सूचना पर एसडीओ जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। किसानों ने एसडीओ से अपनी समस्या बताई। एसडीओ के आश्वासन पर किसान धरने से उठे। धरने के दौरान नौशाद अली, हिम्मत सिंह, आलमगीर, रिजवान, मनवीर, चंद्रपाल सिंह, सतीश, वीरेंद्र सिंह, शेरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
मेरठ से इंजीनियरों की एक टीम को मौके पर बुलाया गया है। ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। - जयप्रकाश, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें