फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान से कोविड टीकाकरण पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान से कोविड टीकाकरण पर लगा ब्रेक
विज्ञापन

बुलंदशहर। पल्स पोलियो अभियान शुरू होने से कोविड टीकाकरण की रफ्तार पर ब्रेक लगता जा रह है। पोलियो अभियान में एएनएम की ड्यूटी लगने से केंद्रों की संख्या घटाने के साथ ही समय में भी कटौती हो गई है। इससे पिछले तीन दिनों करीब नौ हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग सका है। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में 10 बजे से टीका लगना शुरू हुआ।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में 81 केंद्र बने हैं और प्रतिदिन 200 से अधिक सत्र आयोजित किए जाते है। इन सभी केंद्रों पर एएनएम को टीका लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन कोविड के चलते 13 माह बाद 20 मार्च से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम की ड्यूटी पोलियो खुराक पिलाने में लगा दी गई है। इसके चलते पिछले तीन दिनों से कोविड टीकाकरण पर प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। टीकाकरण केंद्रों पर स्टाफ कम होने से जहां देरी से संचालित हो रहे है तो वहीं कुछ केंद्र कम भी कर दिए गए है। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में सुबह करीब 10 बजे से कोविड टीकाकरण शुरु किया गया। जबकि केंद्र पर सुबह से लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बोले लोग
कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए बहन संग केंद्र पर आई थी। स्टाफ न होने की वजह से करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। एक घंटे बाद टीकाकरण शुरू हुआ। - भूमिका शर्मा
दो दिन से बेटी को टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे केेंद्र पर आया, लेकिन 10 बजे के बाद टीका लगना शुरू हुए। - धर्मवीर
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण अभियान के साथ पल्स पोलियो अभियान में एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। देरी से टीकाकरण होने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें