फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख बच्चों को आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख बच्चों को आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से होगी। इसके तहत जिलेभर के 5.39 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 1758 बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो से बचाव के लिए ड्रॉप पिलाई जाएगी। 20 मार्च को बूथ दिवस मनाया जाएगा। जिन घरों में पांच साल तक के बच्चें हैं, उन परिवार के लोगों को उस दिन बूथ पर जाकर अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला अस्पताल से ई-रिक्शा रैली निकाली गई। जो जिला अस्पताल से कालाआम, मोतीबाग, डिप्टीगंज, लाल कुंआ, चौक बाजार, मामन चौकी, साठा, रोडवेज बस स्टैंड, डीएवी तिराहा, लल्ला बाबू चौराहा से कलक्ट्रेट होते हुए जिला अस्पताल पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, यूनीसेफ एवं एनपीएसपी के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 539163 बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1758 बूथ बनाए गए हैं और 126 ट्रांजिट बूथ बस अड्डों आदि पर बने हैं। बूथ पर दवा पीने से वंचित रहने पर सोमवार से 26 मार्च तक टीम घर-घर जाकर ड्रॉप पिलाएंगी। घर-घर अभियान के लिए 1360 टीमें, 132 ट्रांजिट टीमें एवं 54 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। पोलियो से बचाव का ड्रॉप सुरक्षित और असरदार है। इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें