फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर बैठक करते एएसपी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
ब्रजघाट। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर ब्रजघाट गंगा तट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सोमवार को एएसपी विनीत भटनागर ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


बैठक में एएसपी ने कहा कि 24 जून की सुबह से ही ब्रजघाट गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो जाएगा। गर्मियों की छुट्टियों और ज्येष्ठ गंगा दशहरा के कारण इस बार लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हाईवे और संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पहले से तैयार किए गए डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में डायवर्जन व्यवस्था का उल्लंघन न होने दिया जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए। एएसपी ने गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्नान के दौरान डूबने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोरों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। बैठक में सीओ राहुल यादव सहित विभिन्न थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें