छह वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस घटना के दो दिन बाद भी आरोपी की शिनाख्त नहीं कर सकी है। सोमवार को एसपी सिटी ने भी सिकंदराबाद पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव में भट्टे पर मजदूरी करने वाले परिवार की सड़क किनारे खेल रही 6 वर्षीय मासूम को शनिवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात युवक टॉफी, बिस्कुट का लालच देकर अगवा कर ले गया था। आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
मेडिकल में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।