फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सीएम से मिलेंगी तान्या-लतिका

Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए खून से खत लिखने वाली बेटियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर लखनऊ बुलाया है। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री के ओएसडी ने फोन कर बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात कही है। तीसरी बार मुख्यमंत्री से मिलने पर पीड़ित परिवार को कार्रवाई की आस बंधी है।
विज्ञापन


14 जून 2016 को नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम निवासी ओमवती पत्नी राकेश जिंदल ने अपने दामाद समेत आठ लोगों पर बेटी अन्नू बंसल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मानते हुए पति मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अगस्त माह में मृतका अन्नू बंसल की बेटी तान्या बंसल और लतिका बंसल ने खून से मुख्यमंत्री को खत लिखकर पुलिस की लचर कार्रवाई का आरोप लगाया था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री से मिलने का दावा किया। लतिका बंसल ने बताया कि बुधवार दोपहर लखनऊ से मुख्यमंत्री के ओएसडी ने फोन किया था। जिसमें उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर लखनऊ बुलाया है। बुधवार शाम वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें